केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, सरकार ने 3% बढ़ाया DA, अब मिलेगा 63% महंगाई भत्ता

Delhi: केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है. बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया गया है. इस बढ़ोतरी के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों को 60% की जगह 63% DA मिलेगा. साथ ही पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) भी 3% बढ़ाकर 63% कर दी गई है.

1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया गया. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि DA और DR की नई दरें 1 जुलाई, 2026 से लागू होंगी. अभी कर्मचारियों और पेंशनर्स को 60-60% की दर से भत्ता मिल रहा था.उन्होंने बताया कि ये बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तय फॉर्मूले के हिसाब से की गई है.

सैलरी के साथ आएगा 3 महीने का एरियर

सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी. जुलाई से लेकर अब तक का एरियर जोड़कर अगली सैलरी में पैसा आएगा, यानी खाते में मोटी रकम आने वाली है. गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल 2026 में DA में 2% की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे DA 58% से बढ़कर 60% हुआ था. उससे पहले अक्टूबर 2025 में 3% की बढ़ोतरी की गई थी.

इसे भी पढ़ें:-किराए के घर में महसूस होती है निगेटिविटी? बिना तोड़-फोड़ के अपनाएं ये 4 वास्तु टिप्स, आएगी पॉजिटिविटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *