CNG-PNG के बढ़े दाम, नई कीमतें 7 अक्टूबर से लागू

CNG-PNG Rate: आज से CNG और PNG के दाम दोनों बढ़ गए हैं. दोनों की ही कीमतों में करीब 2 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. हालांकि, कीमतों में हुआ ये इजाफा पूरे देश में नहीं, बल्कि जयपुर में हुआ है. टोरेंट गैस कंपनी ने जयपुर में दामों में 2 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। नए रेट आज 7 अक्टूबर से लागू हो गए हैं।

कितना बढ़ा रेट?

जानकारी के मुताबिक, जयपुर में अब CNG 99.50 रुपये प्रति किलो मिलेगी, जो पहले 97.50 रुपये थी। यानी सीधे 2 रुपये की बढ़ोतरी।

वहीं किचन में यूज होने वाली PNG का रेट अब 53.50 रुपये प्रति SCM हो गया है, पहले ये 51.50 रुपये था।

लगातार दूसरी बार बढ़ोतरी

ये पहला मौका नहीं है। टोरेंट ने इससे पहले मई 2026 में भी रेट बढ़ाए थे और अब 5 महीने बाद फिर से कीमतें बढ़ा दी हैं।

आम आदमी पर कितना असर?

इस बढ़ोतरी से दो तरह के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे – एक जिनके घर में PNG पाइपलाइन है और दूसरा जो CNG ऑटो, कार या कैब चलाते हैं। रोजमर्रा का बजट थोड़ा बढ़ना तय है।

इसे भी पढ़ें:-PM मोदी आज करेंगे ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित, गुजरात में होगा विशेष आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *