By-elections: बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश में विधानसभा के तीन निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। बिहार में बांकीपुर, गुजरात में मंजलापुर और मध्य प्रदेश में दतिया निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा.
बिहार की बांकीपुर सीट की तो यह सीट भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई है. इस सीट पर जनसुराज के प्रत्याशी और संस्थापक प्रशांत किशोर, बीजेपी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और आरजेडी की प्रत्याशी रेखा गुप्ता समेत अन्य उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। फिलहाल इस विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। 422 मतदान केंद्रों पर करीब 3.79 लाख मतदाता वोट डाल रहे हैं।
मध्य प्रदेश की दतिया सीट भी काफी चर्चा में रही है. इस सीट पर बीजेपी की ओर से आशुतोष तिवारी चुनाव मैदान में हैं. पूर्व मंत्री नोरत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने के बाद उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है. कांग्रेस की ओर से कुंवर घनश्याम चुनाव मैदान में हैं. इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है.
गुजरात की मंजलपुर सीट पर भी कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबल है. उपचुनाव के लिए हो रही वोटिंग को देखते हुए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस सीट पर बीजेपी के पूर्व विधायक योगेश पटेल के निधन होने की वजह से उपचुनाव हो रहा है. गुजरात के बड़ोदरा में स्थित यह सीट का गढ़ मानी जाती है. यहां पर बीजेपी की ओर से सतीश पटेल और कांग्रेस की तरफ से पूर्व राज्यमंत्री भीखाभाई रबारी के बीच कड़ा मुकाबला है.
इसे भी पढ़ें:-‘रामायण पार्ट 1’ का ग्रैंड ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में दिखे रणबीर