सावधान! बस एक फोटो से ही अनलॉक हो जाएगा Android फोन, फेस लॉक में आ रही है गड़बड़ी

Technology: आजकल ज्यादातर लोग अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर का इस्तेमाल करते हैं. यह फीचर फोन को जल्दी और आसानी से अनलॉक करने में मदद करता है. लेकिन एक नई रिपोर्ट ने इसकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई एंड्रॉयड फोन सिर्फ एक फोटो दिखाकर भी अनलॉक किए जा सकते हैं.

इस रिपोर्ट में करीब 133 अलग-अलग स्मार्टफोन मॉडल्स की जांच की गई जिनमें कई बड़े और लोकप्रिय ब्रांड्स शामिल थे. हैरानी की बात यह है कि इसमें महंगे और प्रीमियम फोन भी शामिल निकले. यानी यह समस्या सिर्फ सस्ते फोन तक सीमित नहीं है बल्कि हाई-एंड डिवाइस भी इससे अछूते नहीं हैं. इससे साफ होता है कि यह कमजोरी सिस्टम लेवल पर मौजूद है न कि सिर्फ किसी एक कंपनी की गलती.

इन फोन की हो रही है स्कैनिंग

असल वजह फोन में इस्तेमाल होने वाली फेस स्कैनिंग तकनीक है. ज्यादातर एंड्रॉयड स्मार्टफोन 2D फेस रिकग्निशन का इस्तेमाल करते हैं जो केवल चेहरे की फोटो के आधार पर पहचान करता है. iPhone में इस्तेमाल होने वाला Face ID अलग तरह से काम करता है. इसमें 3D स्कैनिंग तकनीक का इस्तेमाल होता है जो चेहरे की गहराई, संरचना और कई अन्य पहलुओं को भी पहचानता है. इसी वजह से इसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है और सिर्फ फोटो दिखाकर इसे धोखा देना आसान नहीं होता.

Android फोन को कैसे रखें सुरक्षित

कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि एंड्रॉयड फोन में फेस अनलॉक की बजाय Fingerprint Sensor ज्यादा सुरक्षित विकल्प है. फिंगरप्रिंट को कॉपी करना आसान नहीं होता, इसलिए यह बेहतर सुरक्षा देता है.

अगर आप अपने फोन की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं, तो सिर्फ फेस अनलॉक पर भरोसा न करें. Fingerprint Lock, PIN और Password जैसे विकल्प ज्यादा सुरक्षित साबित हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:-जम्मू तवी से श्रीनगर के बीच शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *