Chandrayaan-3: इसरो का नया अपडेट, चंद्रयान-3 के लैडिंग का बदला समय

Chandrayaan-3 latest updates: इसरो ने मिशन मून चंद्रयान-3 को लेकर नया अपडेट जारी किया है। बता दें कि इसरो ने मिशन के लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरने के समय में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के अनुसार यह मून लैंडर 23 अगस्त की शाम 6:04 मिनट पर चांद की सतह पर इसे उतारेगा, जो कि पहले 23 अगस्त शाम 5:47 मिनट पर उतरने वाला था। लेकिन अब वह 17 मिनट की देरी से चांद पर लैड करेंगा। इसके साथ ही इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग का कई प्लेटफॉर्म्स पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

इसरो ने रविवार को कहा कि यह उपलब्धि भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगी, जो अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की प्रगति का प्रतीक होगी। पूरा देश चंद्रयान-3 को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफल होते देखना चाहता है। इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम का सीधा प्रसारण 23 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 17:27 बजे शुरू किया जाएगा।

‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज और डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित कई मंचों पर उपलब्ध होगा। इसरो ने कहा, ‘चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ एक यादगार क्षण होगी जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ाती है, बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए जुनून भी जगाती है।’

इसने कहा, ‘यह गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा करता है क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति की खुशी मनाते हैं। यह वैज्ञानिक जांच और नवाचार के माहौल को बढ़ावा देने में योगदान देगा।’

इसरो ने कहा कि इसे देखते हुए देशभर के सभी विद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों को छात्रों और शिक्षकों के बीच इस कार्यक्रम को सक्रिय रूप से प्रचारित करने और अपने परिसरों में चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का सीधा प्रसारण करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

चंद्रयान-3 का रविवार तड़के दूसरा डीबूस्टिंग ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। इसके साथ ही मिशन का अंतिम चरण चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की ओर संचालित है। चंद्रयान-3, मून एक्‍सप्‍लोरेशन सीरीज में भारत का तीसरा मिशन 14 जुलाई को मध्‍य प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *