सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें ताजा भाव, दिल्ली-मुंबई समेत यहां देखें पूरी लिस्ट

LPG Price Today 16 September 2026: रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए 16 सितंबर 2026 का दिन राहत लेकर आया है. 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) की ओर से आज भी पुराने रेट ही लागू हैं. घरेलू LPG के दाम में इससे पहले 7 जून 2026 को बदलाव हुआ था. उस समय सिलेंडर की कीमत 29 रुपये बढ़ाई गई थी. दिल्ली में इसके बाद घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गया था.

आपके शहर में आज कितने रुपये का मिल रहा है LPG सिलेंडर?

शहरघरेलू LPGकमर्शियल LPG
दिल्ली942 रुपये2,747.50 रुपये
मुंबई941.50 रुपये2,701 रुपये
कोलकाता968 रुपये2,884 रुपये
बेंगलुरु944.50 रुपये2,831 रुपये
हैदराबाद994 रुपये2,996 रुपये
चेन्नई957.50 रुपये2,916.50 रुपये
जयपुर945.50 रुपये2,776 रुपये
नोएडा939.50 रुपये2,747.50 रुपये
गुरुग्राम950.50 रुपये2,764.50 रुपये

इस साल दो बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

2026 में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अब तक दो बार इजाफा हुआ है. पहली बढ़ोतरी 7 मार्च 2026 को हुई थी. भू-राजनीतिक तनाव और अंतर्राष्ट्रीय क्रूड ऑयल मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे. इसके बाद 7 जून 2026 को एक बार फिर कीमत बढ़ी. इस बार घरेलू सिलेंडर 29 रुपये महंगा हुआ. दिल्ली में इसी बढ़ोतरी के बाद 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर का रेट 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गया.

इसे भी पढ़ें:-विदाई से पहले मानसून ने दिखाया तेवर, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में हो सकती है बारिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *