Ather ला रहा अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, इस दिन होगा लॉन्च, कन्फर्म हुई डेट

Auto news: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग तेजी से बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए दिग्गज कंपनी एथर (Ather) ने नए और किफायती मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं. एथर इस नए स्कूटर को ‘एथर कम्युनिटी डे 2026’ (Ather Community Day 2026) के खास मौके पर दुनिया के सामने पेश करेगी. खास बात यह है कि इस नए स्कूटर के बाजार में आने से पहले ही Hero MotoCorp ने Ather Energy में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है.

Ather का यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 1 लाख से 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में लॉन्च हो सकता है. इस कीमत पर कंपनी का मुकाबला Ola, TVS, Bajaj और Hero जैसी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा. फिलहाल कंपनी ने इसके डिजाइन, बैटरी, रेंज या फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह स्कूटर रोजाना इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा.

कंपनी अपने इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी जानकारी 29 अगस्त को आयोजित होने वाले Community Day इवेंट में साझा कर सकती है. माना जा रहा है कि इसी कार्यक्रम में नए स्कूटर से पर्दा उठाया जाएगा और इसकी कीमत, फीचर्स, रेंज और लॉन्च टाइमलाइन का भी खुलासा किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:-400 करोड़ से विकसित होगा एसपीईआइजेड, युवाओं की निखरेगी प्रतिभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *