गतिशील होने से ही जीवन में बना रहेगा उत्साह: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा कि जीवन, उत्सव उसके लिए है जिनके जीवन में उत्साह है, पर उत्साह वहाँ है, जहाँ रस है, रस वहाँ है जहाँ गति है। इसलिए जीवन गतिशील होना चाहिए।

जीवन बहती सरिता की भाँति होना चाहिए। यदि ठहर गये तो जीवन पोखर बन जायेगा। गन्दे पोखर के पास जाकर बैठने का मन नहीं होता। बहती हुई नदी के तट पर बैठने का मन करता है। जिनका जीवन गतिशील है, जिनके जीवन में रस है, आनन्द है, उत्साह है, उत्सव है, उन सन्तों के पास जाकर बैठने का मन करता है, क्योंकि उनका जीवन बहती सरिता की भाँति है और वहाँ बैठने पर उनके दर्शन मात्र से आनन्द आयेगा। इसलिए मानव को कार्यशील होना चाहिए। गतिशील होना चाहिए। तो जीवन में उत्साह बना रहेगा, आनन्द बना रहेगा, जीवन भक्ति-शक्ति संपन्न होगा।

सभी हरि भक्तों को पुष्कर आश्रम एवं गोवर्धनधाम आश्रम से साधु संतों की शुभ मंगल कामना, श्री दिव्य घनश्याम धाम, श्री गोवर्धन धाम कॉलोनी, बड़ी परिक्रमा मार्ग, दानघाटी, गोवर्धन, जिला-मथुरा, (उत्तर-प्रदेश) दिव्य मोरारी बापू धाम सेवा ट्रस्ट, गनाहेड़ा, पुष्कर जिला-अजमेर (राजस्थान).

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *