Dev Deepawali 2026: देव दिवाली पर पूजा-पाठ और दीपदान का विशेष महत्व होता है. इसे देवताओं की दिवाली भी कहा जाता है. हर साल कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन मनाया जाने वाला यह पर्व इस बार 24 नवंबर, मंगलवार को मनाया जा रहा है.धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी. इसी उपलक्ष्य में देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन दीप जलाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और जीवन में खुशियां बढ़ती हैं.
इन 4 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक
1. पूजा घर में जलाएं दीपक
देव दिवाली के दिन घर के पूजा घर में दीपक जरूर जलाना चाहिए. इस दिन सभी देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें और दीपक जलाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करें.
2. मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक
इस दिन घर के मुख्य द्वार पर भी दीपक जरूर जलाना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. इससे घर में सकारात्मकता का संचार होता है.
3. तुलसी के पौधे के पास जलाएं दीपक
देव दिवाली के दिन तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना भी बेहद शुभ माना जाता है. तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रिय और भगवान विष्णु का स्वरूप माना गया है. मान्यता है कि इस दिन तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
4. बालकनी में जलाएं दीपक
देव दिवाली के दिन घर की बालकनी में भी दीपक जरूर जलाना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन घर के खुले स्थानों पर दीपक रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. साथ ही घर का वातावरण सुखद और खुशहाल बना रहता है.
देव दीपावली 2026 का मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि का आरंभ 23 नवंबर की रात 11 बजकर 42 मिनट पर हुआ और इसका समापन 24 नवंबर को रात 8 बजकर 23 मिनट पर होगा.
इसे भी पढ़ें:-बिहार में सुबह-सुबह हिली धरती! पटना समेत कई जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके, 5.4 रही तीव्रता