Aaj Ka Rashifal: आज इन राशि वालों के सितारें रहेंगे बुलंद, बनेंगे बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

28 May 2025 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है। ऐसे में इन ग्रहोंनक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक, 28 मई को ज्‍येष्‍ठ माह के शुक्‍ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र और धृति योग का संयोग रहेगा। ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है।

28 May 2025 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि

आपका आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। तरक्की के कई नए रास्ते नज़र आयेंगे। आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल होंगे। रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है। लवमेट के लिए कल रिश्तों में मिठास भरने का दिन है. किसी मित्र की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा।  

वृषभ राशि

आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम को करने की आपकी योजना सफल होगी।  कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आप उनकी उम्मीदों पर खरे भी उतरेंगे। आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिलेगी। 

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। पहले किए गए किसी काम की मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल होगा। ऑफिस का खुशनुमा वातावरण रहने से आपके मन को उत्साह भरा रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना भी है। 

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। किसी काम से थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नए कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. आप कोई नया कोर्स ज्वॉइन करने के बारे में सोच सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। किसी को उधार पैसा देने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। कोई भी फैसला सोच-समझकर ले।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको आपने कीमती सामान की सुरक्षा करनी होगी। नौकरीपेशा लोगों का दिन ठीक-ठाक रहेगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। किसी पुरानी बात को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। शाम को समय अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को धन लाभ होगा। बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बिताने में समय का आनंद उठाएंगे। यदि आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपके लिए बुधवार ​का दिन पक्ष में रहेगा। बड़ी कंपनी में जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आपकी काम से अधिकारी खुश होंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। किसी व्यक्ति से मुलाकात आपके भविष्य की दिशा बदल सकती है जो आपके करियर में बड़ा बदलाव ला सकती है। आपके कोई बनते हुए कामों में रुकावट आ सकती है। रोजगार के नए अवसर ​मिलेंगे। किसी काम को लेकर जल्दबाजी न करें वरना हानि हो सकती है। स्वास्थ्य आपका मिलाजुला रहेगा। जंक फूड खाने से बचें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी काम से विदेश यात्रा के योग हैं। लोग आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। कुछ लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आपको किसी कंपनी से जॉब के लिए अच्छा ऑफर मिल सकता है। किसी मामले में निर्णय लेना पड़ सकता है इसलिए सतर्क रहें।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आप कोई ऐसा निर्णय ले सकते है, जो आपको भविष्य में लाभ दिलाएंगे। यदि आप व्यापारी हैं तेा आपकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है। धन प्राप्ति के नए साधन खुलेंगे। सेहत के मामले में भी दिन अच्छा होगा। किसी काम को लेकर आप मित्र के घर जा सकते हैं। कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। किसी समस्या को लेकर थोड़ी बहुत परेशानी आ सकती हे। पारिवारिक कामों को पूरा करने में सदस्यों का सहयोग मिलेगा। व्यय को लेकर परेशान रहेंगे। खर्चों पर कंट्रोल करें। आसपास हर चीज़ का ध्यान रखें।

कुंभ राशि

आज के दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। जीवनसाथी को काम में सफलता मिलने से पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नया काम शुरू कर सकते है। नजदीकियों से आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। आप पर नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। ​जिन्हें आप निभाएंगे।

मीन राशि

आज आपकी कलात्मक कामों में रूचि बढ़ेगी। आपको धैर्य से काम और निर्णय लेना होगा। तभी सफलता हाथ लगेगी। जीवनसाथी की मदद से काम सफल होंगे।  भविष्य के बारे में विचार करके चलें। उलझनें दूर हो जाएंगीं। कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोतरी के नए अवसर मिलेंगे। घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।

इसे भी पढ़े:-  BPSC AE Vacancy: सहायक अभियंता के 1000+ पदों पर निकली भर्ती, जल्‍द करें आवेदन

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है। Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *