कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 कोच हुई बेपटरी, कई यात्री घायल

Assam: असम में गुवाहाटी के नजदीक दिगारू इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा सामने आया, कोलकाता से मिजोरम के सैरंग जा रही कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (13125) अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी में इंजन समेत सात डिब्बों के बेपटरी होने की बात सामने आई थी, जबकि रेलवे ने छह डिब्बों के पटरी से उतरने की पुष्टि की है. हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है. घायलों को इलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *