Asam Election Result 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के नवीनतम मतगणना रुझानों के अनुसार, दिसपुर में भाजपा के प्रद्युत बोरदोलोई इस सीट पर आगे चल रहे हैं. पीछे चल रहे उम्मीदवारों में आयुष कुमार सिंह (निर्दलीय), बल्लभ पात्रा (आप), जयंत कुमार दास (निर्दलीय) और मीरा बोरठाकुर गोस्वामी (कांग्रेसी) शामिल हैं.
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस बार एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अपने मौजूदा विधायक अतुल बोरा का टिकट काटकर चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर आए प्रद्युत बोरदोलोई को अपना उम्मीदवार बनाया है. बोरदोलोई इससे पहले कांग्रेस के टिकट पर नागांव से सांसद थे. वहीं, कांग्रेस पार्टी ने अपनी फायरब्रांड नेता और असम महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मीरा बोरठाकुर गोस्वामी पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है.
इन दोनों मुख्य दलों के अलावा, बीजेपी के ही एक पुराने और दिग्गज नेता जयंत कुमार दास ने टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ताल ठोक दी है, जिससे यहां लड़ाई ‘अपनों और परायों’ के बीच उलझ गई है.