Lucknow: संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। इस दौरान उन्होंने लोकभवन में कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन भी किया।
बता दें कि कार्यक्रम में अधिकारियों और अन्य उपस्थित लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर उसके मूल आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था।
संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाता है। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना के जरिए न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के संकल्प को दोहराया गया। सीएम योगी ने इस मौके पर परिसर में हुए सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन किया।