ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, तीन की मौत, दो घायल


Uttar Pradesh: यूपी के सीतापुर में सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यह हादसा मंगलवार की सुबह अटरिया में हुआ। ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाईवे पर सहजनपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान बिनौना निवासी नीलू (35 वर्ष), रानीपुर निवासी आकाश (28) और बुलबुलिया निवासी गोविंद (32 वर्ष) की मौत हुई है। घायल सुशील और विकास का सीएचसी सिधौली में इलाज चल रहा है।

लखनऊ में ईंट उतारकर लौट रहे थे ट्रैक्टर सवार

बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए लोग लखनऊ में ईंट उतारकर ट्रैक्टर से वापस बिसवां लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *