भगवान के नाम से संकीर्तन करने से पूर्ण हो जायेगी पूजा: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा कि शौनकादि ऋषियों ने प्रश्न किया कि – हे श्री सूत जी महराज ! आपने मिट्टी के शंकर बनाने की बात बताई, कृपा कर विस्तार सहित बताएं कि किस ढंग से मिट्टी को खोदा जाए, रौंदा जाए, शिवलिंग बनाया जाए, प्रतिष्ठा की जाए, और कैसे वेद मंत्रों से पार्थिव पूजा की जाए। जिन्हें वेद मंत्रों का अभ्यास नहीं है, वे लोग पार्थिव पूजा कैसे करें? श्री सूत जी महाराज श्री
शिवमहापुराण में बताते हैं कि अगर वेद मंत्र का अभ्यास नहीं है, और आप अपने घर पर ही पार्थिव पूजा करना चाहते हैं तो भगवान शंकर के इन आठ नाम से सम्पूर्ण पार्थिव पूजा की विधि सम्पन्न की जाती है।श्री शिवमहा पुराण में इसका वर्णन है।

हरो महेश्वरः शम्भु शूलपाणिः पिनाकधृक।
शिवः पशुपतिश्चैव महादेवो इतिक्रमात।।

जब आपको पार्थिव पूजा करनी हो,आपको वेद मंत्र नहीं आता, आप केवल ये आठ नाम याद कर लें-
हराय नमः, महेश्वराय नमः, शम्भवे नमः, शूलपाणये नमः, पिनाकधृशे नमः, शिवाय नमः, पशुपतये नमः और महादेवाय नमः, ये आठ नाम हो गये। आप हराय नमः का पाठ करते हये मिट्टी उठा लो,
महेश्वराय नमः कहकर उसमें जल डाल दो, इसी प्रकार शम्भवे नमः कहकर शिवलिंग बना लो, शूलपाणये नमः कहकर आवाहन कर लो। पिनाकदृशे नमः कहकर पूजन कर लो और कुछ नहीं आता तब शिव-शिव कहकर या नमः शिवाय कहते हुए
धूप-दीप,नेवैद्य, चंदन आदि लगाकर पूजन कर लो, वे स्वीकार कर लेंगे।
अन्ततोगत्वा महादेवाय नमः कहकर विसर्जन कर दो। पार्थिव पूजा में नित्य आवाहन करना होता है और नित्य विसर्जन करना होता है।

कितनी भी सावधानी से पूजा की जाये लेकिन कुछ न कुछ कमी रही जाती है तो पूजा के समापन पर क्षमा याचना कर लेना चाहिए। और भगवान के नाम का संकीर्तन करना चाहिए। जिससे कहीं कोई कमी रह गई होगी तो भगवान के नाम संकीर्तन से पूजा पूर्ण हो जायेगी।

सभी हरि भक्तों को पुष्कर आश्रम एवं गोवर्धनधाम आश्रम से साधु संतों की शुभ मंगल कामना, श्री दिव्य घनश्याम धाम, श्री गोवर्धन धाम कॉलोनी, बड़ी परिक्रमा मार्ग, दानघाटी, गोवर्धन, जिला-मथुरा, (उत्तर-प्रदेश) दिव्य मोरारी बापू धाम सेवा ट्रस्ट, गनाहेड़ा, पुष्कर जिला-अजमेर (राजस्थान).

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *