हरे निशान में खुला शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Business: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 218.53 अंक या 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,810.98 और निफ्टी 61.85 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,206.15 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार का नेतृत्व आईटी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी टॉप गेनर था। निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी फार्मा और निफ्टी मीडिया भी हरे निशान में थे।

दूसरी तरफ निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी पीएसई, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग और निफ्टी कमोडिटीज लाल निशान में थे।

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स 

सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, टीसीएस, टाइटन, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट गेनर्स थे। बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और टाटा स्टील लूजर्स थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *