धनुष की ‘ओ एम चैप्टर 1: उधिरम का ट्रेलर रिलीज, साई पल्लवी बनीं CBI ऑफिसर, ममूटी का दमदार लुक

O M Trailer release: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार धनुष की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ एम चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड’ यानी ‘ऑपरेशन मोल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और ट्रेलर ने आते ही धमाल मचा दिया है.ट्रेलर दर्शकों को लाल चंदन की तस्करी के खतरनाक और काले कारोबार की दुनिया में ले जाता है. इसमें धनुष एक लकड़हारे के रोल में हैं जो अनजाने में इस माफिया सिंडिकेट में फंस जाता है और फिर कहानी में बड़ा मोड़ आता है.

ट्रेलर में छाए साई पल्लवी और ममूटी

इस फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा साई पल्लवी और ममूटी की हो रही है. साई पल्लवी, जो इन दिनों ‘रामायण’ में सीता के रोल को लेकर सुर्खियों में हैं, इस फिल्म में CBI ऑफिसर नित्या रेड्डी के किरदार में नजर आएंगी. ट्रेलर में उनका दमदार, ईमानदार और इंटेलिजेंट अंदाज दिखा है. वो ‘ऑपरेशन मोल’ को लीड करती हुई तस्करी गैंग का पर्दाफाश करती दिखेंगी. वहीं मलयालम सुपरस्टार ममूटी का सरप्राइज तो सबसे बड़ा है. पहली बार धनुष के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए ममूटी एक पावरफुल राजनेता के रोल में हैं. ट्रेलर में उनका लुक काफी रहस्यमयी है, ऐसा लगता है कि वो पर्दे के पीछे से पूरा तस्करी का धंधा चला रहे हैं.

नसीरुद्दीन शाह और श्रीलीला भी हैं फिल्म में

ट्रेलर में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह की भी झलक दिखी है, हालांकि उनका रोल अभी सीक्रेट रखा गया है. इसके अलावा श्रीलीला भी फिल्म में हैं जो धनुष की पत्नी का किरदार निभा रही हैं.

 कब होगा रिलीज 

इस फिल्म को ‘अमरन’ फेम राजकुमार पेरियासामी ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे संगीत साई अभ्यंकर ने दिया है। वंडरबार फिल्म्स और आरटेक स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म एक फ्रेंचाइजी की शुरुआत के रूप में बनाई गई है। शानदार एक्शन, दमदार अभिनय और दिलचस्प कहानी के साथ ‘ओ.एम’ इस साल तमिल सिनेमा की एक बेहतरीन फिल्म साबित हो सकती है। यह प्रोजेक्ट दो भागों वाली फ्रेंचाइजी की पहली किस्त है। पहले इसे अक्टूबर में रिलीज किया जाना था, लेकिन रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और सूर्या की ‘सीन’ के साथ बॉक्स-ऑफिस पर टकराव से बचने के लिए इसकी रिलीज टाल दी गई। अब यह फिल्म 20 नवंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *