भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Business: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला, सुबह 9:16 पर सेंसेक्स 126 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,003 और निफ्टी 31 अंक या 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,286 पर था। शुरुआती कारोबार में लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अधिक खरीदारी देखी जा रही थी।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 295 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,821 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 209 अंक या 1.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,699.05 पर था।

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स 

सूचकांकों में निफ्टी मीडिया, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी पीएसयू बैंक गेनर्स थे, दूसरी तरफ निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी ऑयल एंड इन्फ्रा लूजर्स थे। सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, अदाणी पोर्ट्स, इटरनल, एक्सिस बैंक, बीईएल, टाइटन, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील और ट्रेंट गेनर्स थे। एचयूएल, एमएंडएम, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, भारती एयरटेल, एलएंडटी, टीसीएस, एचसीएल टेक और मारुति सुजुकी लूजर्स थे।

नवंबर में अब तक एफआईआई ने भारतीय इक्विटी में 65,735 करोड़ रुपए का निवेश किया है। यह रुझान जारी रहने की संभावना है और इसके सर्वकालिक उच्च स्तर (ऑल-टाइम हाई) तक पहुंचने की भी उम्मीद है।

वहीं, दूसरी तिमाही के अच्छे नतीजों से दिखी शानदार अर्निंग ग्रोथ और कच्चे तेल की कीमतों में कमी (ब्रेंट क्रूड लगभग 92 डॉलर) से बाजार की इस तेजी को समर्थन मिलेगा। वहीं, डीआईआई की ओर से प्रॉफिट बुकिंग जारी रह सकती है, जो इस तेजी पर लगाम लगा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *