UP की 71 विधानसभा सीटों पर BJP ने नियुक्त किए प्रभारी, देखें जिलेवार पूरी लिस्ट

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी ने बुधवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश की सभी 71 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है. पश्चिम UP को चुनावी लिहाज से बेहद अहम माना जाता है. इसी को देखते हुए पार्टी ने हर विधानसभा पर अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है.

जिलेवार पूरी लिस्ट

अमरोहा (4 सीटें): धनौरा (सु) – अशोक पाल, नौगांवा सादात – विशेष गुप्ता, अमरोहा – सुरेश सैनी, हसनपुर – सुमन त्यागी

गाजियाबाद (5 सीटें): लोनी – सूरजपाल गुर्जर, मोदीनगर – गोविन्द चौधरी, मुरादनगर – नरेश तोमर, साहिबाबाद – अनिल शिशौदिया, गाजियाबाद – मिनाक्षी भराला

गौतमबुद्धनगर (3 सीटें): दादरी – गोपाल अग्रवाल, जेवर – मुंशीलाल गौतम, नोएडा – हिमान्शु मित्तल

बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मेरठ, रामपुर, शामली, संभल, सहारनपुर, हापुड़ की बाकी 59 सीटों पर भी इसी तरह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है.

इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी, जानें आज का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *