Delhi: राजधानी से डराने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार को दो बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक हुमायूं रोड स्थित एसपीवी (Sardar Patel Vidyalaya) और आरएस जूनियर मॉडर्न स्कूल को ईमेल के जरिए बम धमकी मिली।
धमकी मिलते ही दमकल विभाग, बॉम्ब स्क्वॉड और लोकल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। आनन-फानन में दोनों स्कूलों को खाली कराकर पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई।
काफी सर्च ऑपरेशन के बाद कहीं कुछ संदिग्ध नहीं मिला, जिसके बाद इसे फर्जी (हॉक्स) करार दिया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुट गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी दिल्ली के कई स्कूलों को इसी तरह बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं, जो बाद में अफवाह निकली थीं।