New Delhi: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल स्थित एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया, वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं, उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक है।
परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय काशीबाई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल के 9-बी, साकेत नगर स्थित निवास पर रखा जाएगा, इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर ले जाया जाएगा, दोपहर 3 बजे जैत में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।