Bel Probationary Engineer Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर है. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल फील्ड में 350 प्रोबेशनरी इंजीनियर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार के इस उद्यम में शामिल होने का यह शानदार मौका है. ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस आज यानी 28 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से शुरू हो गया है. इच्छुक उम्मीदवार bel-india.in पर जाकर 18 नवंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं.
योग्यता
उम्मीदवार के पास BE/B.Tech या 4 साल की B.Sc इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. इलेक्ट्रॉनिक्स या मैकेनिकल में फर्स्ट क्लास डिग्री जरूरी है. हालांकि SC, ST और PWBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए पास क्लास भी मान्य होगी.
आयु सीमा
1 अक्टूबर 2026 तक जनरल और EWS कैटेगरी के लिए अधिकतम उम्र 25 साल रखी गई है. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.
सैलरी और सेलेक्शन प्रोसेस
चयनित उम्मीदवारों को E-II ग्रेड में नियुक्त किया जाएगा. पे-स्केल 40,000 से 1,40,000 रुपये तक होगा. कंपनी की सालाना CTC लगभग 13 लाख रुपये है.सेलेक्शन में 85 नंबर का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और 15 नंबर का इंटरव्यू होगा. CBT में 125 सवाल पूछे जाएंगे, जिसके लिए 120 मिनट मिलेंगे. हर गलत जवाब पर 1/4 निगेटिव मार्किंग होगी.
आवेदन फीस
जनरल, EWS और OBC को 1180 रुपये (1000 + GST) फीस देनी होगी, जबकि SC, ST, PWBD और Ex-Serviceman के लिए आवेदन बिल्कुल फ्री है.
कैसे करें आवेदन?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://bel-india.in/ पर जाएं.
- इसके बाद करियर सेक्शन में प्रोबेशनरी इंजीनियरिंग भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन खोजें.
- अब विज्ञापन पढ़कर पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- अब फॉर्म को ध्यान से जांचें और जरूरी सुधार कर लें.
- उसके बाद लागू होने पर आवेदन फीस जमा करें और फीस की रसीद सुरक्षित रख लें.
- लास्ट में फॉर्म को एक बार फिर चेक करके सबमिट कर दें.
इसे भी पढ़ें:-करवा चौथ पर क्यों पढ़ी जाती है गणेश जी और बुढ़िया माई की कथा? जिसके बिना अधूरा है व्रत, जानें पूरी कहानी