UP News: बंगाल की खाड़ी में बना अत्यंत गंभीर चक्रवातीय तूफान ‘अर्णब’ अब उत्तर प्रदेश की तरफ भी अपना असर दिखा सकता है. मौसम विभाग ने 28 से 31 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. इसे देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं.
सीएम योगी के निर्देश
- सभी अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहें
- खराब मौसम में लोगों की सुरक्षा सबसे पहले
- जरूरत पड़े तो लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए
- किसानों की फसल और पशुधन की सुरक्षा पर विशेष ध्यान
कहां है चक्रवात ‘अर्णब’?
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अत्यंत गंभीर चक्रवातीय तूफान ‘अर्णब’ सक्रिय है और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है.इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी यूपी पर पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पूर्वी यूपी व दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है. इन तीन सिस्टम के मिले-जुले असर से यूपी के कई जिलों में मौसम तेजी से बदलेगा.
इसे भी पढ़ें:-Jio Platforms Listing के बाद बप्पा के दरबार पहुंचा अंबानी परिवार, सिद्धिविनायक मंदिर में टेका माथा