संसद भवन के पास नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, दिखा काले धुएं का गुबार, दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना

New Delhi: नई दिल्ली में संसद भवन और राष्ट्रपति भवन के पास स्थित नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया है, जिसके बाद दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया गया. इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना कर दी गई हैं.

बता दें कि यह मामला तब प्रकाश में आया जब संसद की ओर जा रहे शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से धुएं का भारी गुबार उठते हुए देखा गया. आग लगने के सटीक कारण, घटना की सही लोकेशन और इससे हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी अभी आनी बाकी है. अधिकारियों के मुताबिक मौके पर पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

इसे भी पढ़ें:-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *