Delhi: देश का मौसम फिर बिगड़ने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। 28 अक्टूबर के आसपास ये आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से टकराएगा।
इसका असर 12 राज्यों तक दिखेगा। आंध्र प्रदेश, ओडिशा में बहुत भारी बारिश होगी। बंगाल, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ तक भी इसका असर पहुंचेगा।
आज कहां होगी मूसलाधार बारिश?
IMD ने केरल और तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी किया है। पुडुचेरी, कराईकल में भी बहुत भारी बारिश। अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप और दक्षिण कर्नाटक में भी भारी बारिश का अलर्ट।
तमिलनाडु के इन जिलों में रेड अलर्ट
विल्लुपुरम, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तिरुवरुर, तंजावुर, कल्लाकुरिची, तिरुवन्नमलाई, कोयंबटूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, पुदुकोट्टई, थेनी, डिंडीगुल, मदुरै। पुडुचेरी और कराईकल में भी रेड अलर्ट।
केरल के इन जिलों में रेड अलर्ट
25 अक्टूबर – मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड
26 अक्टूबर – इडुक्की, पलक्कड़
येलो अलर्ट – तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम
बिहार-झारखंड-UP में आंधी-तूफान
27 अक्टूबर को आंध्र में, 28 को ओडिशा-तेलंगाना में भारी बारिश।
28-30 अक्टूबर को बंगाल, बिहार, झारखंड में भारी बारिश।
27 अक्टूबर से बिहार-झारखंड में 30-40 KM की तेज हवाएं, कहीं-कहीं 50 KM तक।
29-30 अक्टूबर को यूपी में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश।