फिल्म ‘प्रताप’ में ACP दलेर सिंह के किरदार में दिखे तिग्मांशु धूलिया, मेकर्स ने जारी किया कैरेक्टर पोस्टर

Entertainment: प्रदीप रंगवानी और यूवी फिल्म्स प्रस्तुत आगामी एक्शन ड्रामा ‘प्रताप’ में तिग्मांशु धूलिया की एंट्री हो चुकी है, इसी के मद्देनज़र फिल्म के मेकर्स ने उनका कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह एसीपी दलेर सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं, उनका यह लुक किरदार के अतीत और कहानी में उनकी भूमिका को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है, फिलहाल अमित साध और ईशा देओल के कैरेक्टर पोस्टर के बाद तिग्मांशु धूलिया के इस नए लुक ने फिल्म की कहानी में एक और दिलचस्प पहलू जोड़ दिया है।

सिनेमाप्रेमियों के लिए काफी दिलचस्प

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में ‘रामाधीर सिंह’ जैसी यादगार भूमिका निभाने के बाद तिग्मांशु धूलिया को एक बार फिर से इस तरह के कड़क और संजीदा रोल में देखना सिनेमाप्रेमियों के लिए काफी दिलचस्प होगा, पोस्टर में उनका अंदाज एक ऐसे पुलिस अधिकारी की झलक दे रहा है, जो सलाखों के पीछे नजर आ रहा है, हालांकि, एसीपी दलेर सिंह किन परिस्थितियों में जेल पहुंचते हैं और फिल्म की कहानी में उनका क्या अहम योगदान है, इसे लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है।

किरदार की कहानी को लेकर उत्सुकता

ऐसे में उनके किरदार की कहानी को लेकर बनी यह उत्सुकता दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े कर रही है, सचिन सराफ द्वारा लिखित और निर्देशित ‘प्रताप’ में अमित साध, ईशा देओल, सीमा बिस्वास और मिलिंद गुणाजी भी अहम भूमिकाओं में नजर आनेवाले हैं, फिल्म का ट्रेलर 26 अक्टूबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा, इसी के साथ प्रदीप रंगवानी और यूवी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का म्यूजिक यूवी म्युज़िक के बैनर तले रिलीज होगा, ‘प्रताप’ 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *