शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, सीएम रेवंत रेड्डी ने किया ऐलान

Telangana: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ड्यूटी के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के लिए दो करोड़ के मुआवजे का ऐलान किया है। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम रेवंत रेड्डी ने ऐलान किया कि पुलिस डिपार्टमेंट में सभी खाली पदों पर 2028 तक भर्तियां कर दी जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सीएम रेवंत रेड्डी ने होमगार्ड के लिए अनुग्रह राशि (एक्स-ग्रेशिया) को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की भी घोषणा की।  बता दें कि सीएम रेवंत रेड्डी हैदराबाद के गोशामहल पुलिस स्टेडियम में पुलिस शहीद स्मारक पर पुलिस स्मृति दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी भी ली।

110 DSP पदों पर होगी भर्ती

सीएम रेवंत रेड्डी ने डीएसपी के पदों पर बहाली का जिक्र करते हुए कहा कि तेलंगाना के इतिहास में 110 DSP पदों पर भर्ती एक अभूतपूर्व कदम है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में अधिक संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने और न्याय दिलाने में देरी से बचने की अपील की।

सीएम ने कहा कि पुलिस युवाओं को ड्रग्स लत से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *