Entertainment: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस हथियारों की सप्लाई करने वाले कथित नेटवर्क तक पहुंच गई है, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में उत्तर प्रदेश की दो महिलाओं, राधा और बबीता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने ट्रेन के जरिए पिस्तौल मुंबई पहुंचाई थी, गिरफ्तार किए गए अन्य दो आरोपी हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव रोहणा के रहने वाले कुणाल और सुमित हैं।
पुलिस अब चारों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियार कहां से आए, उन्हें मुंबई पहुंचाने की जिम्मेदारी किसने सौंपी और फायरिंग की घटना से उनका क्या संबंध था, इस बीच, हरियाणा में गिरफ्तार आरोपियों के परिवारों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। कुणाल की दादी ने उसके पुराने व्यवहार का जिक्र किया, जबकि सुमित के परिजनों ने उसे निर्दोष बताते हुए रिहाई की गुहार लगाई है।
ट्रेन से मुंबई पहुंचाई गई थी पिस्तौल
टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी के मामले की जांच के दौरान पुलिस हथियारों की सप्लाई से जुड़ी कड़ियों को खंगाल रही है, इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश की रहने वाली राधा और बबीता को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाओं की भूमिका कथित तौर पर हथियारों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में थी। आरोप है कि उन्होंने ट्रेन के माध्यम से पिस्तौल मुंबई पहुंचाई थी।