Sports: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, शनिवार रात लगातार तेज बारिश और गीले मैदान के चलते मैच को रद्द घोषित कर दिया गया, जिसके साथ ही पांच मैचों की यह रोमांचक टी-20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई, भारतीय टीम 4 साल बाद अपनी सरजमीं पर कोई द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीतने से चूक गई,
पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई
बता दें कि इससे पूर्व वर्ष 2022 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत दौरे पर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई थी, इससे पहले भारत ने तीन मैचों की एकदिवसीय (ODI) सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-1 से शिकस्त दी थी, बारिश के कारण शाम 6:30 बजे होने वाला टॉस करीब ढाई घंटे विलंब से रात 9:00 बजे हुआ, अंपायरों ने मैच को घटाकर 9-9 ओवर प्रति पारी करने का फैसला किया, वेस्टइंडीज के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
50 रन पूरे कर नया कीर्तिमान रचा
बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाया और महज 2.5 ओवर में टीम के 50 रन पूरे कर नया कीर्तिमान रचा, यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का सबसे तेज टीम अर्धशतक है। इससे पूर्व हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 3 ओवर में 50 रन बने थे, ईशान किशन ने मात्र 10 गेंदों पर 300 के स्ट्राइक रेट से 30 रन कूटे, संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 16 रन (2 चौके, 1 छक्का) बनाए, श्रेयस अय्यर ने 14 गेंदों पर 22 रन का योगदान दिया, जबकि नमन धीर ने क्रीज पर आते ही पहली गेंद पर छक्का जड़ा और महज 6 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद रहे।
शमार स्प्रिंगर की यॉर्कर पर बोल्ड
7.4 ओवर में जब तिलक वर्मा (7 रन) शमार स्प्रिंगर की यॉर्कर पर बोल्ड हुए, तब भारत का स्कोर 5 विकेट पर 118 रन पहुंच चुका था, 7.4 ओवर के बाद मैदान पर एक बार फिर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, अंपायरों ने तुरंत कवर्स मंगवाए और पिच सहित रन-अप एरिया को ढका गया, 5-5 ओवर के न्यूनतम मुकाबले के लिए रात 10:21 बजे तक का कट-ऑफ समय तय था, किंतु बारिश न थमने और आउटफील्ड के अत्यधिक गीले होने के कारण मैच अधिकारियों ने खेल को रद्द घोषित कर दिया।