PoK में हत्या व JAAC नेताओं की गिरफ्तारी पर UN में घिरा पाकिस्तान, भारत ने उठाई जांच की मांग

India on pok UN: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को जमकर घेरा है. गुरुवार को UNGA की तीसरी कमेटी के 81वें सत्र में भारतीय राजनयिक अनुज स्वरूप ने साफ कहा कि मानवाधिकार की बात करनी है तो PoK की तरफ भी देखो.अनुज स्वरूप ने मानवाधिकार उच्चायुक्त से कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जो हो रहा है, उस पर ध्यान देना जरूरी है.

भारत ने UN से 3 बड़ी मांगें रखीं

1. PoK में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने आम लोगों पर गोली चलाकर हत्या की है, उसकी निष्पक्ष जांच हो.

2. अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के जिन नेताओं को हिरासत में लिया गया है, उन्हें कानूनी हक मिले.

3. PoK में इंटरनेट पर जो पाबंदी लगी है, उसे हटाया जाए.अनुज स्वरूप ने कहा कि भारत मानवाधिकार परिषद में हमेशा सकारात्मक भूमिका निभाता रहा है, पर OHCHR का सेलेक्टिव रवैया और दोहरा मापदंड बहुपक्षवाद पर भरोसा कम करता है.

PoK में क्या हो रहा है?

पिछले कुछ महीनों से PoK में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं. आरोप है कि पाकिस्तानी आर्मी जबरदस्ती आंदोलन को कुचल रही है. पिछले महीने ही न्यूयॉर्क में UN हेडक्वार्टर के बाहर कश्मीरी लोगों ने प्रदर्शन कर PoK में मानवाधिकार उल्लंघन की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की थी. UN पहले ही चिंता जता चुका है. अगस्त में UN महासचिव के डिप्टी प्रवक्ता फरहान हक ने कहा था कि हर जगह शांतिपूर्ण विरोध की इजाजत होनी चाहिए, PoK में भी.

इसे भी पढ़ें:-शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *