UPI यूजर्स के लिए राहत, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

UPI MDR postponed: त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वाले करोड़ों लोगों और दुकानदारों के लिए राहत भरी खबर है. 2000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला अब 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा. NPCI की स्टीयरिंग कमेटी ने इस फैसले को दिवाली तक टाल दिया है. छोटे-बड़े व्यापारी लंबे समय से मांग कर रहे थे कि त्योहारों के दौरान MDR न लगाया जाए.

कमेटी ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी का दबाव बहुत ज्यादा होता है. ऐसे में नया चार्ज लागू करने से दुकानदारों और ग्राहकों में कंफ्यूजन बढ़ सकता है. इसलिए नया MDR फ्रेमवर्क दिवाली के तुरंत बाद लागू किया जाएगा. इसकी नई तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा.

गौरतलब है कि पेमेंट रेगुलेटरी फ्रेमवर्क के तहत 15 अक्टूबर 2026 से 2000 रुपये से ज्यादा के कुछ मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR लगाने की तैयारी थी. लेकिन धनतेरस और दिवाली पर रिकॉर्ड डिजिटल लेन-देन को देखते हुए फिलहाल इसे टाल दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:-EU को 5,841 मीट्रिक टन चीनी निर्यात करेगा भारत, सरकार ने तय किया कोटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *