कोलकाता में ED का एक्शन, 8 जगहों पर फाइनेंशियल ट्रेल खंगाल रही टीम

Kolkata: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने वित्तीय धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में सोमवार सुबह कोलकाता में एक साथ 8 ठिकानों पर छापेमारी की. सुबह 7 बजे से ही ED की अलग-अलग टीमें दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज, शरत बोस रोड, भवानीपुर और अलीपुर इलाके में पहुंचीं और तलाशी शुरू की.

क्या है मामला?

ED सूत्रों के मुताबिक, यह मामला फर्जी कंपनियों के जरिए बड़े पैमाने पर पैसों की हेराफेरी से जुड़ा है. आरोप है कि धोखाधड़ी से जुटाई गई रकम को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स, हवाला नेटवर्क और दूसरे बिजनेस वेंचर में लगाया गया था ताकि उसे वैध दिखाया जा सके.

क्या-क्या मिला?

एक सीनियर अधिकारी ने PTI को बताया, “हम बैंक अकाउंट डिटेल, लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, प्रॉपर्टी के कागजात और डिजिटल एविडेंस की जांच कर रहे हैं. कोशिश ये पता लगाने की है कि पैसा कहां से आया, किन-किन अकाउंट में घूमा और आखिर में किसे फायदा पहुंचा.”इस दौरान कुछ कारोबारियों और उनसे जुड़ी एंटिटी की भूमिका भी शक के दायरे में है, जिनकी जांच की जा रही है.

पिछली रेड से कनेक्शन

ये कार्रवाई पिछले महीने हुई रेड का ही अगला हिस्सा है. सितंबर में ED ने कोलकाता समेत देश भर के 17 ठिकानों पर इसी केस में छापा मारा था, जिसमें कई अहम दस्तावेज और लेन-देन के सबूत हाथ लगे थे. उसी इनपुट के आधार पर सोमवार को ये 8 नई जगहों पर तलाशी ली गई. फिलहाल ED जल्द ही इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है.

इसे भी पढ़ें:-नोएडा के 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *