Andaman and Nicobar: अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह के लिए यह सप्ताह विकास और सांस्कृतिक उल्लास दोनों का प्रतीक बन गया है. उपराज्यपाल एडमिरल डीके जोशी (सेवानिवृत्त) की जगह वर्तमान में कार्यभार संभाल रहे डॉ. दिनेश शर्मा ने दो बड़े कार्यक्रमों में शिरकत कर द्वीपवासियों को नई सौगात दी. उन्होंने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के अत्याधुनिक बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण किया और शाम को राजधानी में आयोजित पहले भव्य डांडिया महोत्सव में हिस्सा लिया.
क्यों है खास?
अंडमान के 500 से ज्यादा द्वीपों में ईंधन पहुंचाना हमेशा से चुनौती रहा है. अब तक पेट्रोल, डीजल और केरोसिन को लोहे के ड्रमों/बैरल में भरकर छोटे जहाजों से भेजा जाता था. इसमें लीकेज, आग का खतरा और मैनपावर की भारी खपत होती थी.MT IRIS के आने से अब यह काम पूरी तरह बदल जाएगा:बल्क ट्रांसपोर्ट: ईंधन सीधे टैंक में थोक में जाएगा.सुरक्षा: मानवीय त्रुटि और प्रदूषण का खतरा कम.
हर मौसम में सप्लाई
मानसून में भी दूरदराज के द्वीपों जैसे कार निकोबार, कैंपबेल बे, डिगलीपुर तक निर्बाध सप्लाई.लागत और समय की बचत: कम ट्रिप में ज्यादा ईंधन.इस उपलब्धि पर उपराज्यपाल ने IOCL टीम और चालक दल को बधाई दी. इस अवसर पर अंडमान-निकोबार कमांड (ANC) के कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल विनीत मारकोटी, IOCL के कार्यकारी निदेशक जितेन्द्र कुमार, मुख्य सचिव और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
ITF मैदान में गूंजा डांडिया, पहली बार हुआ इतना बड़ा आयोजन
विकास के साथ-साथ संस्कृति को भी बढ़ावा देने के लिए A&N प्रशासन के कला और संस्कृति विभाग ने श्री विजयपुरम के ITF मैदान में शारदीय नवरात्रि पर प्रथम ‘डांडिया महोत्सव’ का आयोजन किया.मुख्य अतिथि उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की और कहा कि ऐसे आयोजन द्वीपों की विविधता में एकता को दर्शाते हैं.
हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं और परिवार रंग-बिरंगे घाघरा-चोली और कुर्ता-पायजामा में सज-धज कर पहुंचे. ढोल-नगाड़ों और गुजराती गानों की धुन पर देर रात तक डांडिया खेला गया.
इसे भी पढ़ें:-दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में आई गिरावट