हाई स्पीड कार ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, तीन की मौत

Kerala: केरलम के कोच्चि में नेदुमस्सेरी हवाई अड्डे के पास शनिवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

नेदुमस्सेरी एयरपोर्ट के पास हुई दुर्घटना 

बता दें कि यह दुर्घटना देर रात करीब 2 बजे नेदुमस्सेरी एयरपोर्ट के पास हुई। तीनों लोग पास की एक दुकान से चाय पीकर अपने घर लौट रहे थे,  तभी यह हादसा हुआ।

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान पालक्काड निवासी गोपिका, वायनाड निवासी देविका और कर्नाटक के रहने वाले इजाज के रूप में की है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी चालक को लिया हिरासत में 

बता दें कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *