4 राज्यों की 6 सीटों पर आज होगा फैसला, सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी

By-Election Results 2026: देश के चार राज्यों में विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आज शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर की दो विधानसभा सीटों, तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम की दो विधानसभा सीटों, असम की नगांव लोकसभा सीट और पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट, इन सभी छह सीटों पर 6 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। जिसके नतीजे आज साफ हो जाएगा. सुबह आठ बजे से सभी सीटों के लिए हुए मतदान के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि इन राज्यों में राजनीतिक समीकरणों के बीच ये रिजल्ट कई मायनों में अहम हैं। 

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें आज का रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *