पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष आज पूरे हो गए हैं. इस ऐतिहासिक मौके पर पीएम आज सुबह दिल्ली के सरोजिनी नगर के प्रसिद्ध श्री विनायक मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की और देशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की. साथ ही उन्होंने देश सेवा के अपने संकल्प को फिर से दोहराया.

दिग्गजों ने दी बधाई

पीएम के 25 साल पूरे होने पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं.

एक्स पर लिखा – सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य

पीएम मोदी ने इस मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भक्ति वीडियो पोस्ट किया और लिखा, “इंसान को हमेशा भक्ति भाव से सेवा करते रहना चाहिए, यही सबसे बड़ा पुण्य है. ऐसा करने से यश, महिमा और स्वर्ग की प्राप्ति होती है. “गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात की कमान संभाली थी. इसके बाद वे 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने और अब तीसरी बार लगातार पीएम पद पर हैं.

इसे भी पढ़ें:-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *