राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगा मतदान

Rajasthan: राजस्थान में पंचायत चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. आयोग के अनुसार प्रदेश में पंचायत चुनाव चार चरणों में संपन्न कराए जाएंगे.

पहले चरण का मतदान 25 अक्टूबर को, दूसरे चरण का 31 अक्टूबर को, तीसरे चरण का 6 नवंबर को और चौथे व अंतिम चरण का मतदान 16 नवंबर को होगा.

चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी. इस बार पंचायत चुनाव में 4 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे.चुनाव तिथियों की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें:-बदलते मौसम में बुखार को हल्के में न लें, हो सकता है डेंगू, जानें कब जाना है डॉक्टर के पास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *