25 September 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 25 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है. इस दिन शतभिषा नक्षत्र के शूल योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
25 September 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है. करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कॉलेज में आपकी सक्रियता देखकर दोस्त भी प्रभावित होंगे. आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप काफी प्रभावित होंगे. किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते समय जल्दबाजी से बचें. प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा और लव पार्टनर के साथ डिनर का प्लान बन सकता है. दांपत्य जीवन में भी प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और सफलता से जुड़ा रहेगा. किसी काम को अधूरा छोड़ने के बजाय उसे पूरा करने पर ध्यान दें, तभी अपेक्षित परिणाम मिलेंगे. जो लोग अब तक आपकी आलोचना करते रहे हैं, उन्हें अपनी मेहनत से जवाब देने का मौका मिलेगा. संतान की संगति पर नजर रखना जरूरी होगा. ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपके प्रदर्शन से बॉस प्रभावित होंगे. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और बिना सोचे-समझे कोई खर्च न करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. होटल, रेस्टोरेंट या खान-पान से जुड़े कारोबार करने वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है. काम और निजी जीवन दोनों में पिता का सहयोग मिलेगा. परिवार में आपसी प्रेम और मधुरता बनी रहेगी. जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी आपकी जरूरत को समझते हुए कोई उपयोगी उपहार दे सकते हैं. घर के किसी काम में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सभा या कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर बन सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और खुशियों से भरा रह सकता है. व्यापार में उम्मीद से अधिक फायदा मिलने के योग हैं. आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ नए प्रयास करेंगे. घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा. ऑफिस में काम अधिक रहेगा, लेकिन आप समय पर जिम्मेदारियां पूरी कर लेंगे. जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. बच्चे आपसे अपनी मन की बात साझा कर सकते हैं. चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन नई खुशियां लेकर आएगा. काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है. समाज में आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी. परिवार में किसी रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल रहेगा और कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है. आप अपने लक्ष्यों को जल्द पूरा करने की योजना बनाएंगे. ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और जूनियर भी आपको सम्मान देंगे. मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए और अच्छे क्लाइंट मिल सकते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा रहेगा. लंबे समय से जिस काम के परिणाम का इंतजार था, उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं. संतान की खुशी देखकर आपका मन भी प्रसन्न रहेगा. घर के बुजुर्गों की देखभाल करने का अवसर मिलेगा और इससे आपको संतुष्टि मिलेगी. परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खरीदारी और खर्च में संतुलन बनाए रखें. आज बचत पर विशेष ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है. कारोबार में बिक्री बढ़ने से आमदनी में भी इजाफा हो सकता है. सरकारी नौकरी करने वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है और पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं. व्यापार से जुड़े पुराने और रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे मानसिक तनाव कम होगा. घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. किसी विवाद या बेवजह के झगड़े में पड़ने से बचें. वकीलों को किसी क्लाइंट के माध्यम से अचानक अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है. कारोबारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए किसी बड़े व्यापारी के साथ महत्वपूर्ण डील फाइनल कर सकते हैं. राजनीति से जुड़े लोगों की सक्रियता बढ़ेगी और उनके काम की सराहना हो सकती है. सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पहचान बनाने का प्रयास करने वालों को अच्छे अवसर मिलेंगे. घर से निकलते समय माता का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा. प्रेम जीवन में पार्टनर से कोई उपहार मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा. परिवार में किसी बेटे के करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. ऑफिस में आपको कोई नई जिम्मेदारी या काम सौंपा जा सकता है, जिसे पूरा करके आपको संतोष मिलेगा. शाम का समय परिवार के साथ बिताने से रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा. माता-पिता के साथ किसी समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे. कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में उनके अच्छे काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा और सीख लेकर आएगा. किसी व्यक्ति से हुई बातचीत आपके लिए उपयोगी साबित होगी और आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा. आप अपने व्यवहार को सकारात्मक रखने और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने का प्रयास करेंगे. किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए आपको दूसरे व्यक्ति की मदद की जरूरत पड़ सकती है और समय पर सहयोग भी मिल जाएगा. इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा. भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन राहत और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है. परिवार से जुड़ी पुरानी उलझनों का समाधान मिलने से घर का माहौल बेहतर होगा. आपके सही मार्गदर्शन से परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा. अचानक धन लाभ होने के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपनी पसंद की कोई चीज खरीदने की योजना बना सकते हैं. कार्यस्थल पर काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन शाम का समय परिवार के साथ सुकून से बीतेगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा. ऑफिस में आप किसी काम को आसानी से पूरा कर लेंगे, जिससे सीनियर और जूनियर दोनों आपकी प्रशंसा करेंगे. इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यस्थल पर सम्मान भी मिलेगा. किसी जरूरी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको खुशी होगी. शाम को साथ में डिनर का कार्यक्रम बन सकता है. बड़ों का आशीर्वाद मिलने से मन में सकारात्मकता बनी रहेगी. घर में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है और दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-इंसुलिन रेजिस्टेंस को कैसे बनाएं बेहतर, जानें आसान और असरदार तरीके