इंसुलिन रेजिस्टेंस को कैसे बनाएं बेहतर, जानें आसान और असरदार तरीके

Health care: भारतीय लोगों में इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या तेजी से बढ़ रही है. बता दें, इंसुलिन रेजिस्टेंस एक ऐसी समस्या है, जिसमें शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति ठीक से प्रतिक्रिया नहीं करती हैं. इससे ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक हेल्थ प्रभावित होती है. जिससे बहुत ज़्यादा क्रेविंग, वजन बढ़ना, हाई ट्राइग्लिसराइड, बहुत ज़्यादा थकान, त्वचा में बदलाव होने लगता है.

खान-पान में सुधार

  • फाइबर और प्रोटीन बढ़ाएं: भोजन में हरी सब्जियां, दालें, और साबुत अनाज शामिल करें. फाइबर शुगर के पचने की गति को धीमा करता है.
  • मीठा और प्रोसेस्ड फूड छोड़ें: चीनी, कोल्ड ड्रिंक, सफेद ब्रेड, और मैदे से बनी चीजों से दूर रहें.
  • कार्बोहाइड्रेट का सही चुनाव: रिफाइंड कार्ब्स के बजाय फाइबर युक्त और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ खाएं.

वजन और तनाव नियंत्रण

  • वजन घटाएं: यदि वजन ज्यादा है, तो 5 से 10 प्रतिशत वजन कम करने से भी इंसुलिन सेंसिटिविटी में बड़ा सुधार होता है, खासकर पेट की चर्बी.
  • तनाव कम करें: योग, ध्यान (Meditation) या गहरी सांस लेने के अभ्यास से तनाव हार्मोन (कॉर्टिसोल) कम होता है.
  • पूरी नींद लें: हर रात 7 से 8 घंटे की गहरी और गुणवत्तापूर्ण नींद जरूर लें. नींद की कमी से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है

नियमित व्यायाम

  • रोजाना कसरत करें: दिन में कम से कम 30 से 45 मिनट तक वॉक, योग या हल्की एक्सरसाइज करें.
  • स्ट्रेंथ ट्रेनिंग: वजन उठाने या मांसपेशियां मजबूत करने वाले व्यायाम करें, क्योंकि मजबूत मांसपेशियां खून से ग्लूकोज का इस्तेमाल बेहतर तरीके से करती हैं.
  • खाना खाने के बाद टहलें: भोजन के बाद 10 मिनट की सैर भी इंसुलिन की कार्यक्षमता को सुधारती है.

इसे भी पढ़ें:-रेलवे में 12वीं पास के लिए 1688 नौकरियां, RRB NTPC का नोटिफिकेशन जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *