Sports: एशियन गेम्स में भारत की सुचिका तरियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। बता दें कि यह पहली बार है जब एशियन गेम्स में MMA खेल को शामिल किया गया और भारत को इसमें अपना पहला मेडल मिला। सेमीफाइनल मैच में सुचिका को सिंगापुर की खिलाड़ी से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। वे फाइनल में तो नहीं पहुंच सकीं लेकिन उन्होंने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया।
सेमीफाइनल में हार के कारण सुचिका का गोल्ड मेडल जीतने का सपना भले ही अधूरा रह गया, लेकिन फिर भी उन्होंने एशियन गेम्स के इतिहास में भारत को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) का पहला ब्रॉन्ज मेडल दिला दिया। उनके इस मेडल के साथ ही 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
सुचिका ने 20 सितंबर को ही क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर भारत के लिए मेडल पक्का कर लिया था। इस मैच में उन्होंने मंगोलिया की खिलाड़ी को हराया। हालांकि, मैच के दूसरे और आखिरी राउंड में विरोधी खिलाड़ी ने काफी आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन सुचिका ने बहुत ही सूझ-बूझ और सब्र के साथ वहां भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। दबाव के बावजूद उन्होंने विरोधी खिलाड़ी को मात दी और मैच के अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा और जीत हासिल की।