Mumbai: मुंबई के कोस्टल रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार BMW कार हादसे का शिकार हो गई, हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई और एक युवक की हालत गंभीर है। ये चारों युवक कार के अंदर ही मौजूद थे। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।
मुंबई पुलिस के मुताबिक एक्सीडेंट के बाद कार सवार चारों लोगों को नायर हॉस्पिटल भेजा गया था। इसमें 3 की मौत हो गई और एक घायल है। मृतकों और घायल की पहचान हो गई है।
मृतकों की पहचान
बता दें कि एक्सीडेंट की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुची और कार सवार चार लोगों को पास के सरकारी नायर हॉस्पिटल ले गई। जहां, डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि दो मृतकों की पहचान शनय गज्जल 21 साल, धैर्य सेठ, 17 साल के तौर पर हुई है। जबकि एक 25 साल के मृतक युवक की पहचान होनी बाकी है।
जानकारी के अनुसार कार हादसे का शिकार तब हुई, जब वह मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जा रही थी। लाला कॉलेज के पास लोटस जेट्टी के सामने हादसा हुआ। सुबह करीब 5:20 बजे की घटना है और पुलिस ने जांच शुरू की है।