सस्ता या महंगा हुआ गैस सिलेंडर?  देखें इन शहरों के लेटेस्ट रेट

LPG Cylinder Price Today: देशभर में आज यानी 18 सितंबर को भी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं. ऐसे में अगर आप नया गैस बुकिंग कराने की योजना बना रहे हैं, तो उससे पहले आपको अपने शहर का रेट जरूर जान लेना चाहिए. ऐसे में अगर आप अपने शहर में आज यानी 18 सितंबर का गैस सिलेंडर रेट जानना चाहते हैं, तो नीचे दी गई पूरी लिस्ट देख सकते हैं.

18 सितंबर को शहर के हिसाब से LPG Cylinder Price

शहरघरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो)कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो)
दिल्ली₹942.00₹2,738.00
कोलकाता₹968.00₹2,872.50
मुंबई₹941.50₹2,691.50
चेन्नई₹957.50₹2,906.00
गुड़गांव₹950.50₹2,755.00
नोएडा₹939.50₹2,738.00
बैंगलोर₹944.50₹2,821.00
भुवनेश्वर₹968.00₹2,908.00
चंडीगढ़₹951.50₹2,760.00
हैदराबाद₹994.00₹2,985.00
जयपुर₹945.50₹2,765.50
लखनऊ₹979.50₹2,860.50
पटना₹1,031.50₹3,018.00

ऑनलाइन दाम कैसे चेक करें?

ऑयल कंपनियों (जैसे इंडेन, भारत गैस या एचपी) की वेबसाइट पर जाएं. वहां ‘LPG Price’ या ‘Current Rates’ के विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपने राज्य, जिले और शहर का नाम चुनें, जिससे आपके सामने सटीक कीमत आ जाएगी. इसके अलावा आप गैस कंपनियों के आधिकारिक मोबाइल ऐप (जैसे Indane Oil, HP Pay) के जरिए भी ताज़ा रेट देख सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:-क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, 2 KG हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *