PM मोदी ने पुतिन को भेंट की तमिल किताब, दिया ये खास संदेश

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई. पीएम मोदी ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें गले लगाया. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक में ऊर्जा, रक्षा, व्यापार और सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इस दौरान पीएम ने रूसी राष्ट्रपति को तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध रचना तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भी भेंट किया. 

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को यह अनमोल तमिल धरोहर सौंपते हुए बताया कि ‘यह तमिल संत तिरुवल्लुवर की 2000 साल पहले लिखी किताब है, जो मानव जीवन के मूल्यों और उससे जुड़ी विशेषताओं पर आधारित है. आपके लिए विशेष रूप से इसका रूसी अनुवाद करवाया है. मुझे पूरा विश्वास है कि यह किताब आपसी जन-संपर्क बढ़ाने और हमारे देशों के सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काम करेगी.’

तिरुक्कुरल को तमिल की सबसे सम्मानित रचनाओं में गिना जाता है. तिरुक्कुरल में कुल 1,330 दोहे हैं. ये दोहे जीवन का सार समेटे हुए हैं. इनमें नैतिकता, सदाचार, शासन-व्यवस्था, प्रेम, जीवन और उससे जुड़े आचरण से संबंधित बातें शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें:-NMC ने बढ़ाई MBBS सीटें, अब देशभर में 1.40 लाख से ज्यादा सीटों पर एडमिशन 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *