New Delhi: इस साल BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा। ये सम्मेलन देश की राजधानी दिल्ली में 11 और 12 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में 26 देशों के नेता शामिल होने वाले हैं। धीरे-धीरे वैश्विक नेता दिल्ली पहुंचना शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज सुबह 3 बजे भारत पहुंचे। दिल्ली में उनका शानदार स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ उन्हें पालम एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे। बता दें कि आज पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाक़ात करेंगे।
कल भारत पहुंचेंगे शी जिनपिंग BRICS Summit 2026
BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी 12 सितंबर को भारत आएंगे। वो करीब 7 साल बाद भारत दौरे पर आ रहे। ब्रिक्स बैठक के दौरान पीएम मोदी और उनकी भी एक अलग से द्विपक्षीय बातचीत होगी। इस दौरान भारत-चीन के बीच व्यापार और सीमा से जुड़े मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।
बिश्केक में हुई थी पीएम मोदी-पुतिन की मुलाकात
बता दें कि 31 अगस्त को बिश्केक में SCO समिट के दौरान पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन ने एक-दूसरे से मुलाक़ात की थी। इस दौरान बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-रूस के आर्थिक, राजनीतिक, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और लोगों के बीच संपर्क समेत कई क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की थी।
ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन के साथ हो सकती है बातचीत
BRICS समिट के अलावा पुतिन बिजनेस फोरम से जुड़े कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं, इस समिट के दौरान पीएम मोदी और जिनपिंग की मुलाकात पर सबकी ख़ास नज़र रहेगी। 12 सितंबर को शी जिनपिंग दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान वो पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके अलावा ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ भी पीएम मोदी द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं।