कहीं आपके शहर में तो नहीं बढ़े LPG सिलेंडर के दाम? चेक कर लें आज का रेट

LPG Price Today 10 September 2026: देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए 10 सितंबर 2026 को राहत की खबर है। घरेलू LPG यानी 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, महीने की शुरुआत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में मामूली बढ़ोतरी की थी. घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बदलाव जून 2026 को हुआ था. इसके बाद से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर बने हुए हैं. ऐसे में आज भी उपभोक्ताओं को पिछले रेट पर ही घरेलू गैस सिलेंडर मिल रहा है.

दिल्ली से पटना तक जानिए LPG का आज का रेट

अलग-अलग शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है. 10 सितंबर 2026 के प्रमुख शहरों के रेट इस प्रकार हैं:

शहरघरेलू सिलेंडर (14.2 kg)कमर्शियल सिलेंडर (19 kg)
दिल्ली₹942.00₹2,747.50
मुंबई₹941.50₹2,701.00
कोलकाता₹968.00₹2,884.00
चेन्नई₹957.50₹2,916.50
बेंगलुरु₹955.50₹2,831.00
हैदराबाद₹994.00₹2,996.00
पटना₹1,031.50₹3,029.00
नोएडा₹939.50₹2,747.50
गुरुग्राम₹950.50₹2,764.50

इन आंकड़ों के मुताबिक, दिए गए शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर की सबसे कम कीमत नोएडा में ₹939.50 है, जबकि सबसे ज्यादा कीमत पटना में ₹1,031.50 है.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी के दाम स्थिर, जानें आज का रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *