सत्य निकेतन हादसे के घायलों से मिलीं CM रेखा गुप्ता, परिजनों को दिलाया ये भरोसा

Delhi: दिल्ली के सत्य निकेतन की एक संकरी गली में लड़कों के छात्रावास के रूप में इस्तेमाल हो रही 30 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत कुछ दिन पहले ढह गई थी. इस हादसे में पांच छात्रों सहित 7 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हैं. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में घायल हुए लोगों से मिलने एम्स पहुंचीं.

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ‘मैंने घायल बच्चों से मुलाकात की है. एक मजदूर यहां भर्ती है, जो अभी ठीक है. 2 बच्चे बिल्कुल ठीक हैं और एक बच्चा आईसीयू में है. मैंने परिजनों से भी मुलाकात की है. सारी स्थिति को देखते हुए हमने अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि बच्चों का इलाज पूरी तरीके से अच्छे से हो और सरकार इसमें उनकी पूरी मदद करेगी, हर तरह की सहायता करेगी.

घायलों से मुलाकात के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि घायलों की आर्थिक मदद के लिए राहत कोष से 5 लाख रुपये की मदद की जाएगी. सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल वाली बिल्डिंग को गिराया जाएगा और कल उसे गिराने की कार्रवाई की जाएगी.’

इसे भी पढ़ें:-सुबह-सुबह असम में आया भूकंप, तेज झटकों से कांपी धरती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *