Patna: बिहार के पटना जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, यहां मोकामा में मंगलवार सुबह शिवनार गांव के पास तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे क्रेटा में सवार दंपती पटना से खगड़िया की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के डिवाइडर से जा भिड़ा. टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रेटा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई. वहां पहुंचने पर तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी पुलिस ने दी. ड्राइवर के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई. मृतकों के स्वजन को घटना की जानकारी दे दी गई है. शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोकामा ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़े:-कमर्शियल LPG सस्ता हुआ या महंगा, जानें आज कितने में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर