भारत और हांगकांग चाइना के बीच महिला एशिया कप मैच आज, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

Womens Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 में आज 3 सितंबर (गुरुवार) को भारतीय महिला क्रिकेट टीम टूर्नामेंट का अपना दूसरा मुकाबला खेलने वाली है. भारत और हांगकांग चाइना के बीच महिला एशिया कप का 7वां मैच खेला जाएगा. ग्रुप ए के इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम जीत की प्रबल दावेदार है. इस मुकाबले को जीतकर इंडियन क्रिकेट टीम अगले दौर में भी अपनी जगह बनाना चाहेगी. 

कब और कहां खेला जाएगा

भारत और हांगकांग चाइना की टीम के बीच में खेला जाने वाला महिला टी20 एशिया कप 2026 में ग्रुप-ए का यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगी जबकि मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

श्रीलंका की टीम हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

महिला टी20 एशिया कप 2026 में अब तक दोनों ग्रुपों को मिलाकर कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें ग्रुप-बी से डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका महिला टीम ने अपना दूसरा मुकाबला जीतने के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को लगभग पूरी तरह से पक्का कर लिया है। वहीं ग्रुप-ए में शामिल भारतीय महिला टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में आगाज काफी शानदार किया जिसमें वह अपने पहले मुकाबले में जो थाईलैंड महिला टीम के खिलाफ था उसको 94 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रहीं।

भारत और हांगकांग का स्क्वाड

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और राधा यादव.

हांगकांग : मरियम बीबी (कप्तान), मारिको हिल, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर),  मरीना लाम्प्लो, कैरी चान, शांज़ीन शहजाद, जॉयलीन कौर, शिंग चैन डोरोथिया, एलिसन सिउ, चार्लोट चैन, रुचिता वेंकटेश, नताशा माइल्स, इकरा सहर, महकदीप कौर और हेली वांग.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें आज का लेटस्ट रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *