स्वरा भास्कर के जौहर वाले बात पर भड़की करणी सेना, कहा- हिम्मत है तो इस्लाम धर्म के हलाला प्रथा पर उठाएं सवाल

Swara Bhaskar: फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन्होंने हाल में जौहर करने वाली राजपूत महिलाओं को ‘कायर’ बताने का जो बयान दिया था, उस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई जा रही है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कड़ी आलोचना हो रही. अब राजस्थान में करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष कीर्ति राठौड़ का कहना है कि स्वरा भास्कर को कोई जानकारी नहीं है. वह इस तरह की बयानबाजी कर क्षत्राणियों को अपमानित कर रही हैं. यह वीरांगनाओं के बलिदान का अपमान है. करणी सेना उनका विरोध करती है.

करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष की टिप्पणी

कीर्ति राठौड़ ने आगे कहा, “स्वरा भास्कर अपनी भाषा को सुधार लें. जिस तरह का घटियापन वह दिखा रही हैं, उन्हें यह समझ जाना चाहिए कि अगर आप हिंदू क्षत्राणियों को इस तरह से बेइज्जत करेंगी तो आपको करणी सेना माफ नहीं करेगी. दूसरी बात, स्वरा भास्कर को पहले होमवर्क करना चाहिए. हमारू राजपूत क्षत्राणियों का इतिहास गौरवशाली है. इतिहास बताता है कि किस तरह से हमारी पूजनीय माता पद्मिनी ने 16 हजार क्षत्राणियों के साथ बलिदान दिया था. उन्होंने सबको यह दिखा दिया था कि क्षत्राणियां किसी रूप में कम नहीं हैं. जौहर इसलिए किया जाता था कि मुगलों को यह बता दिया जाए कि आप कितनी भी कोशिश कर लें, क्षत्रियों को नहीं हरा सकते.”

हलाल पर सवाल उठाएं

उन्होंने आगे कहा कि अगर स्वरा भास्कर को बोलना ही है तो हलाल पर बात करें. हलाला के बारे में खुद कुरान शरीफ कहता है  कि यह गलत है. इसे गैर-इस्लामिक बताया गया है. इसपर सवाल उठाइए. आप हमारी क्षत्राणियों के शौर्य और बलिदान को ‘कायरता’ बता रही हैं. उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए.

कायरता’ वाले बयान से पलटीं स्वरा भास्कर?

विवाद बढ़ने के बाद स्वरा भास्कर का नया पोस्ट आया है, जिसमें वह कह रही हैं कि उनके बयान को झूठे ढंग से दिखाया जा रहा है और उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा कि रानी पद्मावती या कोई भी सती कायर थीं. स्वरा भास्कर ने आगे कहा कि अगर लोग उन्हें गाली देना चाहें तो दे सकते हैं लेकिन कम से कम सही बयान पर दें.

इसे भी पढ़ें:-देशभर में  ED ने 14 ठिकानों पर की छापेमारी, जाने क्या है मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *