डाक विभाग में 23757 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें पंजीकरण, बिना परीक्षा होगा चयन

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए डाक विभाग में बड़ा मौका आया है. भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए देश भर में ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. 10वीं पास एलिजिबल कैंडिडेट्स इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

स्टेट्स वाइज वैकेंसी की डिटेल

बता दे कि भारतीय डाक विभाग ने इस बार देश भर के अलग-अलग स्टेट्स और सर्किलों में कई वैकेंसी निकाली हैं। यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत सभी राज्यों के लिए अलग-अलग संख्या में सीटें तय की गई हैं। सभी राज्यों की सीटों को मिला दें तो कुल मिलाकर 23,757 पदों पर भर्ती की जाएगी. कैंडिडेट्स अपनी लोकल लैंग्वेज के आधार पर अपने स्टेट या सर्किल का चुनाव कर सकते हैं।

ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से माध्यमिक विद्यालय परीक्षा का प्रमाणपत्र होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *